लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 90 प्रतिशत घटकर 236 करोड़ रुपये रह गया। ईंधन और लॉजिस्टिक लागत बढ़ने तथा मानसून के कारण मांग प्रभावित होने की वजह से अदाणी समूह की इस कंपनी के परिचालन मार्जिन पर दबाव पड़ा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,336 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था।

इस दौरान सीमेंट बिक्री मात्रा 0.6 प्रतिशत घटकर सालाना आधार पर 1.65 करोड़ टन रही। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद बहेती ने कहा, ‘‘मौसम से जुड़ी और बाहरी चुनौतियों के बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही तथा पहली छमाही में हमारा प्रदर्शन गुणवत्ता आधारित वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।।’’ इस बीच, शेयरधारकों ने एसीसी लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड के अंबुजा सीमेंट्स में विलय की प्रस्तावित योजना को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस प्रक्रिया को नियामकीय, वैधानिक और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिलना बाकी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2026-27 में इसके पूरा होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

PNB Greater Noida शाखा में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 16 शिकायतों पर FIR, 5 कर्मचारी सस्पेंड

कॉन्सर्ट पर मत ले जाओ, वीर पहाड़िया को Janhvi Kapoor ने दी ऐसी डेटिंग सलाह, छिड़ी बहस

आदेश का उल्लंघन ही होता है, विराट कोहली का जिक्र.. दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

IHCL और Adani Airports में समझौता, 4 शहरों के हवाई अड्डों पर खुलेंगे 8 नए होटल