कॉन्सर्ट पर मत ले जाओ, वीर पहाड़िया को Janhvi Kapoor ने दी ऐसी डेटिंग सलाह, छिड़ी बहस

By एकता | Oct 29, 2026

जाह्नवी कपूर हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ नजर आईं। शो के दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'पेड्डी' के बाद हुई ट्रोलिंग और कई दूसरे मुद्दों पर खुलकर बात की। इसी बीच, करण जौहर ने जाह्नवी से वीर पहाड़िया को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह देने के लिए कहा। इस पर जाह्नवी ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी चौंक गए। उनके इस बयान को वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि वीर पहाड़िया एक अभिनेता हैं और वह जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं। पिछले साल शिखर पहाड़िया, तारा सुतारिया के साथ एपी ढिल्लों के एक कॉन्सर्ट में गए थे। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Asmi (@mi_asmi_03)

इसे भी पढ़ें: Ramayana New Song Judi Jodi Release | ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के संगीत में रची गई भगवान राम और माता सीता के अमर प्रेम की गाथा

जाह्नवी के जवाब पर बंटे सोशल मीडिया यूजर्स

जाह्नवी कपूर का यह जवाब सोशल मीडिया पर कई लोगों को पसंद नहीं आया। जहां कुछ यूजर्स को उनका अंदाज मजाकिया और चुलबुला लगा, वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि मजाक करते समय किसी दूसरी महिला को बीच में लाने की क्या जरूरत थी।

एक यूजर ने टिप्पणी की, "किसी दूसरी महिला को नीचा क्यों दिखाना? यह तो बहुत शर्मनाक है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "सिर्फ एक हैम्पर जीतने के लिए वह इतना नीचे गिर गईं।" एक तीसरे यूजर ने भी जाह्नवी के बयान पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें किसी दूसरी महिला पर तंज कसने से बचना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: बुरा नहीं था... Ramayana के किरदारों से सीख की बात करते-करते रावण पर बोलीं Sai Pallavi, हो गया विवाद

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद चर्चा में आई थीं तारा

दिसंबर 2025 में मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया, एपी ढिल्लों के साथ मंच पर नजर आई थीं। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एपी ढिल्लों तारा को गले लगाते और उनके गाल पर किस करने की कोशिश करते दिखाई दिए थे। इसके बाद तारा और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

हालांकि, जाह्नवी कपूर के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे मजाक मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि किसी दूसरी महिला को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है।

प्रमुख खबरें

PM Modi गुजरात में 14 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

MCOCA और NDPS केस में वांछित मां-बेटा गिरफ्तार, Delhi Police ने दबोचा

South Delhi में Diljit Dosanjh Concert को लेकर सुरक्षा अलर्ट, भारी Traffic Diversion लागू

UP Government ने सख्त किए भर्ती नियम, हिंसक व्यवस्था परिवर्तन वाले नहीं पाएंगे सरकारी नौकरी