केरल में एक घर से टकराई एम्बुलेंस, मरीज की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

केरल में कोट्टायम जिले के कंजिराप्पल्ली में शनिवार तड़के एक एम्बुलेंस सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरीज की पहचान पल्लपरा निवासी पी.के. राजू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जाना था, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पोनकुन्नम पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। उसने बताया कि दुर्घटना के कारण घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन एम्बुलेंस चालक और एक अन्य कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि घर में रहने वाले लोग बच गए।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi