Odisha में Cyclone Akwan की आहट, करीब 3 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 20, 2026

ओडिशा में चक्रवात अकवान के मद्देनजर करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि संवेदनशील जिलों में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए 423 टीम तैनात की गई हैं। चक्रवात के शुक्रवार दोपहर गंजाम जिले के गोपालपुर के पास तट से टकराने की आशंका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश पी. पाटिल ने बताया कि बृहस्पवार शाम तक 2,98,676 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका था और उन्हें 2,523 राहत शिविरों में रखा गया था। सरकार ने स्थिति के अनुसार अधिक लोगों को ठहराने के लिए 9,341 आश्रय स्थलों को तैयार रखा है। जिलाधिकारी वी. कीर्ति वासन ने बताया कि गंजाम जिले में सबसे अधिक 1,38,311 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा, अगले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि चक्रवात अकवान के गंजाम जिले में तट से टकराने की आशंका है। हम सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणालियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं और चक्रवात आने से पहले सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Punjab में पूर्व विधायक Hardayal Singh Kamboj ने Congress छोड़ी, BJP में हुए शामिल

कर्नाटक में पिछड़े वर्गों का 236 करोड़ का Loan Interest माफ, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Congress विधायक Harish Dhami के समर्थन में उतरीं Kumari Selja, लगाया अपमान का आरोप

जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस Yashwant Varma बोले- इस्तीफा गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं