एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंक-अप अफवाहों पर बेटे का आया रिएक्शन, कहा- गलत जानकारी न फैलाए

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 23, 2024

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने शादी के करीब 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लिया है। जैसे ही रहमान ने तलाक ऐलान किया वैसे ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए। इस खबर ने रहमान के फैंस को काफी झटका लगा। एआर रहमान के तलाक के खबरों के बीच, उनकी टीम मेंबर मोहिनी डे ने भी अपने पति से तलाक का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। अब दोनों को लेकर अफवाहें उड़ने लगी है। अब लोगों कह रहे है कि एआर रहमान ने मोहिनी की वजह से अपनी पत्नी से तलाक लिया है। इस पर एआर रहमान के बेट अमीन का रिएक्शन आ गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एआर रहमान के बेटे अमीन ने पिता और उनकी मैनेजर मोहिनी डे को लेकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, इस पर उन्होंने लिखा कि, उनके बीच कोई कनेक्शन नहीं है। इसके साथ ही अमीन ने एक लंबा-चौड़ा, नोट लिखकर इन खबरों पर नाराजगी व्यक्त की।

लिख डाला लंबा-चौड़ा नोट

अमीन रहमान ने लिखा- 'मेरे पिता एक महान व्यक्ति हैं, न केवल उनके अविश्वसनीय योगदान के लिए, बल्कि उन मूल्यों, सम्मान और प्यार के लिए जो उन्होंने कई सालों से कमाया है। झूठी और बेबुनियाद अफवाहे फैलते देखना निराशाजनक है। हम सभी को किसी के जीवन और विरासत के बारे में बोलते समय सच्चाई और सम्मान के महत्व को याद रखना चाहिए। प्लीज ऐसी गलती जानकारी को फैलाने या इसका हिस्सा बनने से बचें। उनकी गरिमा के साथ हम सभी पर इन चीजों का जो प्रभाव रहा, उसे भी सहज कर रखें।'

 

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू