By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को कहा कि हाल में भूमि संबंधी कानूनों में किए गए संशोधन का मकसद मूल गोवावासियों के घरों को नियमित करना और उन्हें ढहाए जाने से बचाना है।
उन्होंने कहा, ‘‘पुर्तगाली शासन से मुक्ति के तीन पीढ़ी बाद भी गोवावासी दस्तावेजों की कमी के कारण अपने मकानों के ढहाए जाने के डर में जी रहे थे। हालिया संशोधन ऐसे घरों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए हैं।’’
मुख्यमंत्री ने बताया कि संशोधित अधिनियमों के तहत मकानों को वैध ठहराने की योजना 15 सितंबर 2025 से लागू होगी। योजना लागू होने के बाद लाभार्थी संबंधित उपजिलाधिकारियों और पंचायतों से आवेदन पत्र ले सकेंगे।