Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

By अंकित सिंह | Mar 26, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर सम्मेलन के लिए चीन की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह घोषणा की। ट्रंप, जिनकी पहले इस महीने के अंत तक बीजिंग यात्रा निर्धारित थी, ने ईरान युद्ध के कारण अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी। हालांकि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह यात्रा को स्थगित कर रहे हैं ताकि वाशिंगटन में रहकर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का नेतृत्व कर सकें।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लेविट ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है।’’ ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित ‘एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग’ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। पिछले हफ्ते ‘ओवल ऑफिस’ (व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति का कार्यालय) में आयरलैंड की प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत के बजाय पांच या छह सप्ताह बाद चीन जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी चीन यात्रा का समय पुनर्निधारित कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह