रूस को सबक सिखाने का अमेरिका और कनाडा ने निकाला अनूठा तरीका, यूक्रेन को ऐसे करेंगे सपोर्ट

By रेनू तिवारी | Feb 28, 2022

रशिया और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है ऐसे में यह युद्ध पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं। हर तरफ अफरातरफरी हैं और यूक्रेन के हालात पर चिंता व्यक्त की जा रही है। रूस ने कड़े शब्दों में यूक्रेन और उनके बीच किसी को भी आने से मना कर दिया है। रूस ने दुनिया के सभी देशों को चेताया है कि अगर यूक्रेन और उनके बीच अगर कोई आया तो उस देश को भी विनाशकारी परिणाम झेलने होगें। ऐसे में सभी चिंता तो व्यक्त कर रहे हैं लेकिन यूक्रेन की सहायता कोई नहीं कर रहा हैं कई बड़े देशों मे यूक्रेन को आर्थिक मदद का ऐलान किया है लेकिन यूक्रेन को जो इस समय चाहिए वो हैं सैन्य मदद पर कोई देश सैन्य मदद देने को तैयार नहीं हैं। अब अपने-अपने स्तर पर हर कोई रूस पर प्रतिबंध लगा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली है ऐतिहासिक वार्ता, बेलारूस में डेलिगेशन का हो रहा इंतजार


रूस को सबक सिखाने का अनूठा तरीका

अमेरिका के कुछ बार और शराब की दुकानों को लगता है कि उन्होंने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस को सबक सिखाने का कारगर तरीका खोज निकाला है। संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में शराब की दुकानों ने गुरुवार से यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आक्रमण के विरोध में अपने रूसी वोदका स्टॉक को फेंक दिया है। शराब की दुकान और बार मालिकों के अपनी बोतलें खाली करने और अलमारियों से स्टॉक निकालने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए। यह वीडियो ओहियो का है और मूल रूप से टिकटॉक पर शेयर किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: एक बार फिर शिवराज सरकार ने लिया 2000 करोड़ का कर्ज, जारी किया नोटिफिकेशन

 

 रूसी वोदका का बहिष्कार

बार और दुकानें रूसी वोदका का बहिष्कार कर रही हैं और यूक्रेन की ब्रांड वाली शराब परोस रही हैं। मिशिगन में ग्रांड रैपिड्स में बॉब्स बार के मालिक बॉब क्वे ने कहा, ‘‘मैं कल सुबह उठा और देखा कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। मुझे लगा कि मैं क्या कर सकता हूं। जाहिर तौर पर अमेरिका प्रतिबंध लगा रहा है। मैंने सोचा कि मैं भी प्रतिबंध लगाऊंगा।’’ इसके बाद उन्होंने अपने बार से सोवियत ब्रांड की स्तोलिश्नाया शराब हटा दी और यूक्रेन की वेक्टर वोदका का प्रचार करना शुरू कर दिया। 


यूएस, कनाडा में शराब की दुकानों से रूसी वोदका बैन

उन्होंने कहा कि हमने इसके ऊपर एक लेबल लगाया है, जिस पर लिखा है कि ‘‘यूक्रेन का समर्थन करो।’’ क्वे ने फेसबुक पर इस कदम की घोषणा की और इसके बाद उनके बार पर ऐसे लोगों का तांता लग गया, जो पहले कभी बार में नहीं गए थे। स्तोली वोदका रूस में जन्मे उद्योगपति युरी शेफर द्वारा निर्मित है और असल में इसे लातविया में बनाया जाता है। अपनी वेबसाइट पर स्तोली समूह ने कहा कि वह यूरोप में शांति स्थापना के लिए खड़ा है और यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता जताता है। इसी तरह, दक्षिण कैरोलाइना में शराब की एक दुकान रूसी ब्रांड का बहिष्कार करने के बाद यूक्रेन की वोदका कोजाक बेच रही है। इस बीच, कनाडा में ओंटारियो के शराब नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को एलान किया कि रूस में निर्मित सभी उत्पादों को बार और दुकानों से हटाया जाएगा।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 5G Phones: 10 हजार से कम में बेस्ट और दमदार स्मार्टफन, ये हैं 5 सबसे धांसू ऑप्शन

Assam में Congress की लिस्ट पर CM Himanta का तीखा हमला, कहा- यह वंशवादी सूची है

Rajya Sabha चुनाव: MVA में एकता के लिए Congress का बड़ा दांव, Sharad Pawar का करेगी समर्थन

Iran को मिल गया नया सुप्रीम लीडर! अली खामेनेई के बेटे Mojtaba Khamenei बने सबसे ताकतवर नेता