Venezuela पर भिड़े अमेरिका और चीन, राष्ट्रपति मादुरो की रिहाई पर ड्रैगन का अल्टीमेटम

By Ankit Jaiswal | Jan 04, 2026

वैश्विक राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच चीन ने वेनेजुएला को लेकर अमेरिका पर कड़ा रुख अपनाया है। बीजिंग से आई आधिकारिक प्रतिक्रिया ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और संवेदनशील बना दिया।

गौरतलब है कि चीन ने इस कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून और स्थापित वैश्विक मानदंडों का उल्लंघन बताया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि किसी संप्रभु देश के निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरनाक मिसाल बन सकती है।

अपने आधिकारिक बयान में चीन ने अमेरिका से अपील की है कि वह वेनेजुएला की सरकार को गिराने की कोशिशें बंद करे और वहां के राजनीतिक संकट को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की दिशा में कदम उठाए हैं। चीन ने अमेरिकी कार्रवाई को सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया है और इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बताया।

बता दें कि वेनेजुएला लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में अमेरिका और चीन के आमने-सामने आने से यह मुद्दा अब केवल लैटिन अमेरिका तक सीमित न रहकर वैश्विक भू-राजनीतिक टकराव का हिस्सा बनता जा रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस पर संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी तीखी बहस देखने को मिल सकती है, जो वैश्विक कूटनीति की दिशा को प्रभावित कर सकती है।

प्रमुख खबरें

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता