रूस को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, चीन के उच्च सलाहकारों के बीच बैठक होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

वाशिंगटन| यूक्रेन युद्ध पर रूस द्वारा प्रसारित की जा रही गलत खबरों को चीन के बढ़ावा देने संबंधी अमेरिका की चिंता के बीच राष्ट्रपति जो. बाइडन सोमवार को रोम में एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी के साथ बातचीत के लिए अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भेजेंगे।

व्हाइट हाउस ने चीन पर झूठे रूसी दावों को फैलाने का आरोप लगाया है कि यूक्रेन अमेरिका के समर्थन से रासायनिक और जैविक हथियार प्रयोगशाला चला रहा है।

सुलिवन ने रविवार को एनबीसी के ‘‘मीट द प्रेस’’ में कहा कि चीन और अन्य देशों को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को कम करने में मदद करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और अमेरिका ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अन्य देशों को रूसी अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न तो चीन और न ही कोई और रूस को इस नुकसान की भरपाई कर सके।’’ रूसी दावे को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने भी उठाया था, जिन्होंने दावा किया था कि 26 जैव-प्रयोगशालाएं और संबंधित केन्द्र हैं ‘‘जिन पर अमेरिकी रक्षा विभाग का पूर्ण नियंत्रण है।’’ संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसे इस तरह के आरोपों का समर्थन करने वाली कोई जानकारी नहीं मिली है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इन दावों को आधारहीन बताया था।

सुलिवन ने सीबीएस पर ‘‘फेस द नेशन’’ कार्यक्रम में कहा था कि रासायनिक और जैविक युद्ध पर रूसी बयानबाजी एक संकेत है कि वास्तव में रूस ऐसा करने के लिए कहीं आधार तैयार नहीं कर रहा हो। सुलिवन और यांग के बीच पिछली बैठक स्विट्जरलैंड में हुई थी।

सुलिवन के रोम की यात्रा के दौरान इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के राजनयिक सलाहकार लुइगी मैटियोलो से भी मिलने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश