अमेरिका ने पीएम मोदी से मांगी 3 ऐसी मदद, हिल गई दुनिया!

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2026

पीएम मोदी के बारे में एक बात बड़ी प्रचलित है कि वह जब लाठी चलाते हैं तो ज्यादा आवाज नहीं होती और अब कुछ वैसा ही अमेरिका के साथ हुआ है। अमेरिका के ऊपर भारत ने एक ऐसी लाठी चलाई कि अब इसकी हल्कीफुल्की आवाज आना शुरू हो गई है। हुआ यूं है कि जब अमेरिका ने भारत के ऊपर टेरिफ लगाया, तो इसके बाद भारत ने भी एक काउंटर टेररिफ लगाया है और वह टेरिफ की वजह से जो अमेरिकन फार्मर्स हैं वह बिलबिलाए हुए हैं। जिसके बाद एक चिट्ठी सीधे वाइट हाउस में ट्रंप के पास पहुंचती है। जिसमें वह गिड़गिड़ा रहे हैं कि प्लीज आप पीएम मोदी से बात कीजिए। अमेरिकन फार्मर्स को आप बचाइए और भारत से आप रिक्वेस्ट करें कि वह हमें राहत दें। दरअसल आपको बता दें कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 50% तक का टेरिफ लगाया तो भारत ने भी जवाब देने में देरी नहीं की। भारत ने अमेरिका से आयात होने वाली दालों और फलियों पर 30% टेरिफ लगाया। 

दूसरी मांग यह है कि अमेरिकी दलहन पर लगे टेरिफ को कम कराया जाए और तीसरी मांग यह है कि किसानों के लिए भारत का बाजार दोबारा खोला जाए। अब समझिए कि भारत के इस एक्शन के बारे में यानी कि भारत ने कैसे और क्या काम किया जिससे कि अमेरिका को इतना झटका लग रहा है और अब सीधे अमेरिकी सेनेटर्स ट्रंप को डायरेक्ट चिट्ठी लिख रहे हैं और यह कह रहे हैं कि आप प्लीज पीएम मोदी से बात कीजिए। दरअसल भारत में दालें सिर्फ व्यापार नहीं गरीब की थाली का आधार है। बीते सालों में घरेलू उत्पादन बढ़ा। एमएसपी पर खरीद हुई। किसानों को संरक्षण देना जरूरी था। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections Re-polling | दक्षिण 24 परगना के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।