AUKUS Deal: चीन को रोकने की तैयारी, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने बनाया महाप्लान

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने सोमवार को भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की महत्वाकांक्षाओं का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 2030 के दशक की शुरुआत से परमाणु-संचालित हमलावर पनडुब्बियां प्रदान करने की योजना का खुलासा किया। सैन डिएगो में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर एक समारोह को संबोधित करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2021 ऑक्स साझेदारी के तहत समझौते को एक स्वतंत्र और खुलेपन के लिए साझा प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया।  

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में है ऐसी जगह, जहां जमीन के ऊपर नहीं बल्कि नीचे रहते हैं लोग

अल्बनीज ने तीन देशों के बीच संबंधों में इसे एक नया अध्याय बताते हुए कहा कि यह एक ऐसी दोस्ती है जो उनके साझा मूल्यों, लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता तथा शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के समान दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां सैन डिएगो में पुष्टि करते हैं ऑकस समझौता ऑस्ट्रेलिया की रक्षा क्षमता में सबसे बड़ा एकल निवेश है, हमारे क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता को मजबूत करता है। 

प्रमुख खबरें

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति