क्वाड सहयोग के जरिए और काम करना चाहते हैं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, चीन पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया क्वाड सहयोग के जरिए और अधिक काम करना चाहते हैं। दोनों देशों के शीर्ष राजनयिकों ने अपनी बातचीत में चीन पर चर्चा करने के बाद यहां यह जानकारी दी। अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने यहां आईं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने के साथ बृहस्पतिवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच को आगे बढ़ाने की खातिर हम भारत और जापान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी, जटिल चुनौतियों से निपट रहे हैं जैसे कि पूर्व और दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन सुनिश्चित करना और कोविड-19 रोधी टीकों की दुनियाभर में सुरक्षित एवं प्रभावी पहुंच बनाना।’’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार