Canada के साथ आए अमेरिका-ब्रिटेन, भारत के पक्के दोस्त रूस ने खालिस्तान पर लगा दी ट्रूडो की क्लास

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2024

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के पुराने विवाद ने एक बार फिर से गंभीर रूप ले लिया है। इस मामले को लेकर दोनों देशों के राजनयिक रिश्तें टूट की कगार पर पहुंचते दिख रहे हैं। इस विवाद की वदह से दोनों देश एक दूसरे के कुछ राजनयिकों को निकाल भी चुके हैं। इसी बीच मामले को लेकर रूसी मीडिया ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की है। रूसी मीडिया चैनल आरटी ने एक मीम शेयर करते हुए ट्रूडो और उनके खालिस्तानी प्रेम को दिखाया है। मीम में म्युजिक पर डांस करते एक लड़के को जस्टिन ट्रूडो बताया गया है। वहीं लड़के के डांस को इंजॉय करते दो लोगों को खालिस्तानी अलगाववादी बताया गया है। मीम के साथ कैप्शन में लिखा गया कि भारत विरोधी रिपोर्ट ट्रूडो के घर के अंदर उसके पास मूव्स तो है लेकिन सबूत नहीं है। जब आपके हाथ से सत्ता जा रही हो और आपको वोटों की बहुत जरूरत हो तो आप बस एक ही काम कर सकते हैं- जस्ट डांस। 

इसे भी पढ़ें: India Canada Row पर फाइव आइज की प्रतिक्रिया पर क्या है भारत का रिएक्शन, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

बता दें कि जस्टिन ट्रूडो की तरफ से भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर वो खुद अपने घर में भी घिरे दिख रहे हैं। कनाडाई पत्रकारों ने जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधा है। कनाडा के वरिष्ठ पत्रकार डेनियल बोर्डमैन ने एक्स पर लिखा कि भारत के साथ रिश्ते खराब करने के बाद जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर से मामले को लेकर जनता को पुख्ता सबूत देने में नाकाम रहे हैं। राजनयिकों को निकाला जा चुका है। हम अब भी मेरा यकीन करो दोस्त वाले फेज में हैं।  

प्रमुख खबरें

BFI President Ajay Singh की कार्रवाई, Secretary General Pramod Kumar निलंबित

World Bank Group ने भारत में चार साल में जुटाई 36 अरब डॉलर की निजी पूंजी

केरलम विधानसभा में Power Crisis पर तकरार, नोटिस खारिज होने पर LDF का वॉकआउट

गुजरात: पाटन में Congress कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस आश्वासन के बाद धरना खत्म