आयातित कारों पर अतिरिक्त शुल्क के फैसले को टाल सकता है अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2019

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन आयातित कारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के अपने फैसले को इस सप्ताह टालने की घोषणा कर सकता है। उद्योग सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि इस फैसले को छह माह के लिए और टाला जा सकता है। इसकी घोषणा बुधवार को ही या बाद में की जा सकती है। अमेरिका के वाहन विनिर्माण क्षेत्र को राहत के लिए ट्रंप प्रशासन पिछले साल से वाहनों के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की चेतावनी देता रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति इससे पहले मई में भी वाहनों पर शुल्क के फैसले को 180 दिन के लिए टाल चुके हैं। अमेरिका की इस चेतावनी के बाद यूरोपीय कार उद्योग विशेषरूप से जर्मनी में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई थी। सितंबर में ट्रंप प्रशासन की जापान के साथ वाहन शुल्क को स्थगित रखने पर सहमति बनी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही थी। इसी तरह पिछले साल अमेरिका की दक्षिण कोरिया के साथ सहमति बनी थी। इसमें दक्षिण कोरिया ने अपने बाजार को अमेरिकी वाहन विनिर्माताओं के लिए और खोलने का वादा किया था। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का UP सरकार को आदेश, Meerut में सील हों 16000 से अधिक अवैध निर्माण

INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव! 30 सितंबर को दिल्ली में महाबैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ बन रही बड़ी रणनीति

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks