Gaza पर अमेरिका का कब्जा! वाशिंगटन दौरे पर नेतन्याहू ने क्या नया खेल कर दिया?

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच का विवाद कब सुलझेगा, कैसे सुलझेगा? इसको लेकर तमाम तरह की चर्चा और विमर्शों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठे बिठाए एक रास्ता चुन लिया है। जिससे पूरी दुनिया हैरान रह गई है। पूरी दुनिया इस सोच में पड़ गई है कि आखिर ट्रंप ने ये फैसला लिया तो लिया कैसे? इजरायल फिलिस्तीन विवाद के बीच ट्रंप की कोशिशें ट्रंप के पिछले कार्यकाल में साफ नजर आती हैं। लेकिन इस बार ट्रंप ने सीधे सीधे ऐलान कर दिया है कि वो गाजा स्ट्रिप को टेकओवर कर लेंगे। उनका ये बयान ये बताने के लिए काफी है कि ट्रंप इस बार इजरायल और फिलिस्तीन जंग को लेकर फुट एक्टिव मोड में हैं। गाजा स्ट्रिप को लेकर उनका ये ऐलान सभी को हैरान कर रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि जब इजरायल के प्रधानमंत्री अमेरिका जाएंगे तो इतनी बड़ी घोषणा दोनों नेता एक साथ मिलकर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Trump ने India के साथ किया खेल, कर डाली बड़ी बेइज्जती, हाथों में हथकड़ी के साथ भारतीयों को लेकर आज पहुंचेगा प्लेन अमृतसर

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि रिपब्लिकन नेता का विचार कुछ ऐसा है जो इतिहास बदल सकता है और कहा कि ट्रम्प गाजा के लिए एक अलग भविष्य की कल्पना करते हैं। इस घोषणा से दुनिया भर में सदमा लगने और मध्य पूर्व में भूराजनीतिक गतिशीलता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। इज़राइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास अक्टूबर 2023 से हालिया युद्धविराम तक गाजा में खूनी युद्ध में लगे हुए थे। इज़रायली बमबारी ने पट्टी की लगभग सभी संरचनाओं को नष्ट कर दिया है, जिससे यह रहने लायक नहीं रह गया है और सैकड़ों हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। यह क्षेत्र, जो दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है, की कुल आबादी लगभग 2.1 मिलियन है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह