पोम्पिओ ने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर हमलों के लिए ईरान को ठहराया ‘जिम्मेदार’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमलों के लिए ईरान को दोषी ठहराया है। इस घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने पिछले महीने इस रणनीतिक समुद्री इलाके में ऐसे ही हमलों को लेकर इस्लामिक गणराज्य की तरफ उंगली उठाई थी।

इसे भी पढ़ें: ओमान की खाड़ी में नार्वे के तेल टैंकर जहाज पर किया गया हमला

पोम्पिओ ने कहा कि ईरान को कूटनीति का जवाब आतंकवाद, रक्तपात, बल प्रयोग से नहीं, बल्कि कूटनीति से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने बलों एवं हितों की रक्षा करेगा और वैश्विक वाणिज्य एवं क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा। पोम्पिओ ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत जोनाथन कोहेन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में ईरान के हमलों का मामला उठाने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को सुल्तान कबूस ने दी "शाही माफी’’

बाद में, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट किया कि मैं (जापान के प्रधानमंत्री शिंजो) आबे के ईरान जाकर अयातुल्ला अली खामेनी से मिलने की सराहना करता हूं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि कोई समझौता करने के बारे में सोचना जल्दबाजी होगा। वे तैयार नहीं हैं और न ही हम तैयार हैं। इसके बाद अमेरिका के अनुरोध पर इन संदिग्ध हमलों पर चर्चा के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में बैठक हुई। कोहेन ने कहा कि ये हमले स्पष्ट रूप से बताते हैं कि ईरान अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे बीच इसे लेकर और बातचीत होगी।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal