अमेरिका ने जर्मनी में आतंकवादी हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2016

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने म्यूनिख में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने के साथ ही इसकी जांच में जर्मनी को पूर्ण समर्थन की पेशकश की है। म्यूनिख में एक भीड़भाड़ वाले शापिंग माल में हुए आतंकवादी हमले में नौ लोग मारे गए हैं। यह हमला शुक्रवार शाम हुआ था जिसमें नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 21 लोग घायल हुए हैं। ओबामा ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘जर्मनी हमारे करीबी सहयोगियों में से एक है, इसलिए हम उसे हालात से निपटने के लिए जो भी जरूरी सहयोग है वह मुहैया कराएंगे।’’

उनके प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा करता है जिसने जर्मनी के म्यूनिख में निर्दोष लोगों की जान ले ली। उन्होंने कहा, ''हमें अभी तक सभी तथ्यों का पता नहीं है लेकिन हमें यह पता है कि इस जघन्य कार्रवाई में यूरोप के सर्वाधिक जीवंत शहरों में से एक शहर में मासूम लोगों की जान चली गयी है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिजन के साथ हैं। हम साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ विदेश विभाग के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा कि अमेरिका जर्मन अधिकारियों के साथ संपर्क में है और हमारी घनिष्ठ सहयोगी की ओर से आने वाली किसी भी अपील पर किसी भी तरह की पूरी सहायता मुहैया कराने को तैयार है। सीनेटर मार्क किर्क ने सवाल किया कि ओबामा प्रशासन अमेरिकी धरती पर ऐसे हमलों को टालने के लिए क्या कदम उठा रहा है।

प्रमुख खबरें

ये जज मंजूर नहीं...हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

Iranian Drone Strike Dubai Airport | हवाई सफर पर संकट! दुबई में एमिरेट्स का ऑपरेशन ठप, कोच्चि से उड़ते विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा

Emirates का Red Alert: Dubai Airport न आएं यात्री, ड्रोन हमले के बाद सभी उड़ानें हुईं रद्द

Video | पलकें झपकाते हुए दुनिया से विदा... Harish Rana के परिवार का भावुक वीडियो वायरल, 13 साल के दर्द से मिलेगी मुक्ति