अमेरिकी सांसदों ने क्वाड के सदस्य देशों के मंत्रियों की बैठक की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

 वाशिंगटन|  अमेरिकी सांसदों ने ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की हाल में हुई बैठक की प्रशंसा की है।

कई अमेरिकी सांसदों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ निकट संबंधों के कट्टर समर्थक होने के नाते हम पिछले सप्ताह की मंत्रिस्तरीय बैठक के जरिए इस अहम साझेदारी को और मजबूत होते देखकर खुश हैं।’’ यह बयान सांसद जोआक्विन कास्त्रो, एड्रियन स्मिथ, जो कर्टनी, माइक गैलाघर, ब्रैड शर्मन, स्टीव चाबोट और अमी बेरा ने जारी किया था।

जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए संसद के कॉकस के सह-अध्यक्षों ने कहा कि पिछले हफ्ते की बैठक सितंबर 2021 में हुए शिखर सम्मेलन के परिणामों पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि क्वाड कोविड-19 टीकों के वितरण, मानवीय सहायता, पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी कदमों और साइबर सुरक्षा पर सहयोग को आगे बढ़ाकर साझा मूल्यों में निहित हिंद-प्रशांत के भविष्य के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

सांसदों ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और क्वाड हिंद-प्रशांत में अन्य देशों और बहुपक्षीय संगठनों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: VAR के अजीबोगरीब फैसले, Argentina vs Egypt मैच में बड़ा विवाद क्यों? ये रही पूरी कहानी

80+टारगेट, 4-5 गुना बड़ा हमला, ईरान-US के बीच फिर शुरू हुई जंग!

Europe में America का दबदबा खत्म? Germany ने Patriot की जगह बनाया IRIS-T SLX डिफेंस सिस्टम

कर्नाटक के गांव का खामेनेई से क्या है 40 साल पुराना रिश्ता? अंतिम संस्कार में पहुंच गए 100 लोग