रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने का अमेरिका का आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2022

बुखारेस्ट| संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सोमवार को कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय से रूस का निलंबन चाहता है, क्योंकि रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किए हैं।

थॉमस-ग्रीनफील्ड ने एक दिन पहले पड़ोसी मोल्दोवा का दौरा करने के बाद रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मानते हैं कि रूसी सेना के सदस्यों ने यूक्रेन में युद्ध अपराध किया है और हम मानते हैं कि रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’ यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि कीव के आसपास के शहरों में आम लोगों के 410 शव मिले हैं जिन्हें हाल के दिनों में रूसी सेना से फिर से हासिल किया गया है।

अमेरिकी अधिकारी ने मानवाधिकार परिषद में रूस की भागीदारी को एक ‘‘ढोंग’’ करार दिया और कहा कि यह निकाय की विश्वसनीयता को आहत करता है। रूस को निलंबित करने के किसी भी निर्णय के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के निर्णय की आवश्यकता होगी।

न्यूयॉर्क में, महासभा की प्रवक्ता पॉलिना कुबियाक ने सोमवार को कहा कि इस मुद्दे पर बैठक के लिए अभी तक कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से

CJI के पद पर आसीन व्यक्ति को हर मिनट ‘अग्निपरीक्षा’ से गुजरना पड़ता है: NHRC के 33वें स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम का संबोधन

अहमदाबाद में Cyber Crime Branch ने महिला उत्पीड़न मामले में 8 लोगों को किया गिरफ्तार