America: टेनेसी शहर में जलाशय के पानी में डीजल मिला, लोग परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

मेम्फिस। अमेरिका के टेनेसी शहर के जलाशय के पानी में डीजल मिल जाने के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न हो गई है क्योंकि उनके घरों में नलों से दूषित पानी आ रहा है। टेनेसी के लोग करीब एक सप्ताह से इस समस्या का सामना कर रहे हैं और उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। जर्मनटाउन के मेम्फिस उपनगर में रहने वाले करीब 40,000 लोगों को बुधवार को एक आदेश के तहत बताया गया कि वह शौचालयों को फ्लश करने के अलावा किसी भी अन्य कार्य के लिए डीजल युक्त पानी का उपयोग न करें। एक सप्ताह बाद भी इन लोगों के लिए हालात नहीं सुधरे हैं। ये लोग नल का पानी न तो पी सकते हैं और ना ही उबाल सकते हैं। नहाने के लिए भी डीजल वाले पानी का उपयोग नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: Indian Army Operation In PoK: PoK को लेकर भारत का एक्शन प्लान, बौखलाया पाकिस्तान, जारी कर दिया ये बयान

जर्मनटाउन के एक छोटे से हिस्से को पानी का उपयोग फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है। अधिकारियों की ओर से लोगों के बीमार होने की कोई सूचना नहींहै। अधिकारियों ने मंगलवार की शाम को बताया कि संयंत्र में परीक्षणों से पता चला है कि वहां का पानी संदूषण से मुक्त है लेकिन शहर में पानी का परीक्षण जारी रहेगा। इस घोषणा को अधिकारियों ने अच्छी खबर बताया। जर्मनटाउन के मेयर माइक पलाजोलो ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा ‘‘यह स्थिति अविश्वसनीय है, असुविधाजनक है और हमारे परिवारों तथा कारोबारी प्रतिष्ठानों को प्रभावित करने वाली है। हम इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं।’’ जल संकट से परेशान स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और एक बैठक बुलाए जाने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

Kamika Ekadashi 2026: सावन में कामिका एकादशी व्रत का क्या है आध्यात्मिक महत्व? नोट करें Shubh Muhurat

Jaipur में JP Nadda रविवार को Tiranga Rally को रवाना करेंगे, CM भी होंगे शामिल

Sirsa के देसूजोधा गांव में Hepatitis A का प्रकोप, 100 से अधिक लोग हुए बीमार

Prayagraj में Rahul Gandhi के संवाद कार्यक्रम के बाद छात्रों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया