अवैध रूप से सीमा पार करने वालों पर अमेरिका ने दागे आंसू गैस के गोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

तिजुआना (मेक्सिको)। अमेरिकी सीमा गश्त एजेंटों ने अवैध रूप से मेक्सिको सीमा पार करने की कोशिश में पथराव कर रहे आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान 25 आव्रजकों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका की सीमा गश्ती एजेंसी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। नवंबर में सैन डिएगो की घटना के बाद यह ऐसा दूसरा मामला है।

एएफपी के एक पत्रकार के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे तकरीबन 100 लोगों का एक समूह प्लायस डि तिजुआना में सीमा के नजदीक जमा हुआ जहां अमेरिकी सीमा रक्षक गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके जवाब में सीमा रक्षकों ने उनपर गोले दागे। 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका ने बांग्लादेश में कथित चुनावी धांधली के दावों पर चिंता जताई

अमेरिकी सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीपी) ने कहा कि 45 आव्रजक वापस मैक्सिको चले गए हैं। इससे पहले नवंबर के आखिर में भी तिजुआना इलाके में अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने सीमापार करने की कोशिश कर रहे करीब पांच सौ आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागी थीं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow