अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश को किया नाकाम, भारत को दी चेतावनी

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश को विफल कर दिया है। इसको लेकर अमेरिका की ओर से भारत सरकार को चेतावनी भी दी गई है। फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) ने मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बुधवार को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटनाक्रम कनाडा के यह कहने के दो महीने बाद आया है कि जून में वैंकूवर उपनगर में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के "विश्वसनीय" आरोप थे। भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी के बाद अलर्ट पर AIR INDIA, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

जून में वैंकूवर में मारे गए कनाडाई सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका के कुछ सहयोगियों को साजिश के बारे में सूचित किया गया था। सितंबर में, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि निज्जर की हत्या से नई दिल्ली को जोड़ने वाले "विश्वसनीय आरोप" थे। घटनाक्रम से अवगत एक व्यक्ति ने कहा कि जून में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के वाशिंगटन दौरे के बाद अमेरिकी विरोध जारी किया गया था। राजनयिक चेतावनी के अलावा, अमेरिकी संघीय अभियोजकों द्वारा न्यूयॉर्क जिला अदालत में साजिश के कम से कम एक कथित अपराधी के खिलाफ एक सीलबंद अभियोग दायर किया गया था, मामले से परिचित लोगों ने उल्लेख किया है।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा