रूस की इस हरकत के बाद अमेरिका और जर्मनी ने दी चेतावनी, कहा- गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका और जर्मनी ने कहा है कि यूक्रेन की सीमा के पास रूस के सैन्य जमावड़े ने यूरोपीय सुरक्षा के लिए ‘‘तत्काल और बड़ी चुनौती पेश की’’ है तथा किसी भी हस्तक्षेप के ‘गंभीर परिणाम’ होंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक ने बुधवार को वाशिंगटन में बैठक के बाद रूस के मुद्दे पर एक राय जताने कीकोशिश की। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘जर्मनी और अमेरिका दोनों यूक्रेन के प्रति रूस की हरकत को यूरोप में शांति और स्थिरता के लिए तत्काल और बड़ी चुनौती के रूप में देखते हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हम यूक्रेन की सीमा पर रूस के सैन्य जमावड़े की निंदा करते हैं। रूस की तीखी बयानबाजी की भी हम निंदा करते हैं क्योंकि वह झूठी धारणा फैला रहा है कि यूक्रेन उकसावेबाजी कर रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा