China पर अमेरिका ने लगा दिया अब कौन सा नया बैन? ड्रैगन बोला- ये तो सीधा भेद-भाव है

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2025

अमेरिका और चीन के बीच की अदावत तो किसी से छुपी नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप भले ही जिनपिंग को भले ही पसंद करने की बात करते हो। लेकिन एक्शन उनकी बातों से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते। इसलिए तो पहला कार्यकाल हो या ट्रंप 2.0 चीन के प्रति अमेरिका का सख्त रवैया बदस्तूर जारी है। टैरिफ वॉर हो या ताइवान के प्रति चीन का एग्रेसिव नेचर अमेरिका का ड्रैगन के प्रति स्टैंड एकदम साफ रहा है। अब इसी क्रम में अमेरिका ने चीन पर नया बैन लगा दिया है। लेकिन इस बार मसला खरीद-बिक्री से जुड़ा है और वो भी जमीन से जुड़ा मसला है। ट्रंप 2.0 के आने के बाद नया फैसला ये लिया गया है कि अब चीन अमेरिका में कोई खेती की जमीन नहीं खरीद सकता है। चीन इस फैसले को लेकर कह रहा है कि ये तो सीधा भेद-भाव है। 

इसे भी पढ़ें: सब कुछ शांत था, तभी चीन-पाक-बांग्लादेश का भारत के ख़िलाफ खतरनाक खेल, CDS अनिल चौहान का बड़ा खुलासा, अलर्ट पर मोदी

दरअसल, अमेरिकी सरकार ने हाल ही में ऐलान किया कि अब कोई भी चीनी कंपनी, संस्था या नागरिक अमेरिका में कृषि भूमि या खेती की जमीन नहीं खरीद सकेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला, खाद्य सुरक्षा पर खतरा और चीन से जुड़ी संस्थाओं पर शक को इस फैसले की वजह बताया जा रहा है। लेकिन बैन सिर्फ चीन तक सीमित नहीं है बल्कि एडवर्सियल कंट्रीज यानी दुश्मन देशों में गिने जाने वाले और भी देशों पर ये पांबदी लागू की जा सकती है। इनमें ईरान, रूस और उत्तर कोरिया शामिल हो सकते हैं। ये फैसला ऐसे वक्त में लिया गया जब डोनाल्ड ट्रंप दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद अभी अपने सख्त टैरिफ को लेकर चर्चा में हैं।   

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force