अमेरिका की नफरत रईसी पर पड़ी भारी, रूस ने बताया जिम्मेदार! कहा- जानबूझकर नुकसान...

By अभिनय आकाश | May 22, 2024

19 मई को उत्तर पश्चिमी ईरान में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।उस हेलीकॉप्टर में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अब्दुल्ला हियान बैठे थे। रायसी, ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियन, दो वरिष्ठ स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ दो गार्ड, दो पायलट और एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई। अब इस घटना पर रूस की तरफ से टिप्पणी सामने आई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण दुनिया भर के देशों में विमानन सुरक्षा खराब हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: America के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और Saudi Arabia के क्राउन प्रिंस ने सुरक्षा समझौते को लेकर की चर्चा

ईरान 2018 से अमेरिकी प्रतिबंधों के गंभीर शासन के अधीन है, जब एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक अंतरराष्ट्रीय समझौते से हट गए और देश पर प्रतिबंध लगा दिए। प्रतिबंधों ने स्पष्ट रूप से ईरान की स्पेयर पार्ट्स तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे देश को अपने विमानन बेड़े को उन्नत करने के लिए घरेलू तकनीक पर निर्भर रहना पड़ रहा है। राष्ट्रपति रईसी अमेरिकी हेलिकॉप्टर Bell 212 में सवार थे। ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहा ये हेलीकॉप्टर लगभग पांच दशक पुराना था। 1989 की क्रांति के बाद से ईरान को ये हेलीकॉप्टर नहीं बेचे गए थे। ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद इन हेलीकॉप्टर के रखरखाव को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BJP नेता Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर वार, 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

Sonia Gandhi ने खोले राजीव गांधी से पहली मुलाकात के राज! पहली नजर में दिल दे बैठने वाली रोमांटिक दास्तान सुनाई

भारी बारिश के आसार पर Chandrababu Naidu ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश

चल पड़ा 3rd US एयरक्राफ्ट कैरियर, आसमान में मंडराने लगे विमान, फिर भिड़ने वाले हैं अमेरिका-इजरायल और ईरान?