इधर ट्रंप के मंत्री से मिले जयशंकर, उधर झट से अमेरिका ने बंद कर दी बांग्लादेश को दी जा रही अमेरिकी मदद

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के लिए एक बड़ा झटका लगा है।  अमेरिका ने बांग्लादेश को भेजी जा रही सभी तरह की मदद को रोक दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका की दाता एजेंसी, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) ने अनुबंध, कार्य आदेश, अनुदान, सहकारी समझौतों के तहत किसी भी तरह के काम को अचानक समाप्त करने या निलंबित करने का निर्णय लिया परियोजना कार्यान्वयन भागीदारों को भेजे गए एक संदेश में यूएसएआईडी ने बांग्लादेश में अपने भागीदारों को यह आदेश दिया। 

इसे भी पढ़ें: भारत सब देख रहा है...Chicken Neck पर पाकिस्तान और बांग्लादेश रच रहे कौन सी साजिश

विदेश मंत्री जयशंकर ने रुबियो, वाल्ट्ज के साथ बांग्लादेश पर की चर्चा 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ अपनी बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर भी संक्षिप्त चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि हां, हमने बांग्लादेश पर संक्षिप्त चर्चा की। जयशंकर ने भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि यह उचित है कि मैं अधिक विवरण में जाऊं। भारतीय विदेश मंत्री इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या रूबियो और वाल्ट्ज के साथ उनकी बैठकों के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर चर्चा हुई थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह