अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध, ट्रांसपोर्ट कंपनियों को बनाया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर बुधवार को नये प्रतिबंध लगाए, जिनमें कई परिवहन कंपनियों को निशाना बनाया गया है। इस्लामिक गणराज्य के परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ अमेरिका लगातार “अधिकतम दबाव’’ की नीति अपना रहा है।

इन नये प्रतिबंधों में ईरान की सरकारी पोत कंपनियों और चीन की एक कंपनी को निशाना बनाया गया है, जो ईरान को मिसाइल के पुर्जे बेचती है। साथ ही इनमें पूर्व में प्रतिबंधित ईरानी एअरलाइन महान एअर पर नये जुर्माने भी लगाए गए हैं। इस एअरलाइन पर लेबनान और यमन में ईरान का प्रतिनिधित्व करने वालों को हथियार भेजने का आरोप है। इस कदम की घोषणा वित्त और विदेश मंत्रालय ने की।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल