अमेरिका ने रूसी केंद्रीय बैंक, सरकारी निवेश कोष पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022

मॉस्को| अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को रूस के केंद्रीय बैंक और सरकारी निवेश कोष पर नये प्रतिबंध लगाये। यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में अमेरिका ने यह कदम उठाया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि यह अमेरिकी वित्त विभाग का रूस की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उसने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जापान, यूरोपीय संघ और अन्य देश अमेरिका के साथ मिलकर प्रतिबंधों के जरिये रूस के केंद्रीय बैंक को निशाना बना रहे हैं।

वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, ‘‘हमने आज जो उल्लेखनीय कदम उठाया है, वह रूस की अपनी गतिविधियों को वित्तपोषित करने को संपत्ति के उपयोग की क्षमता को सीमित कर देगा...।’’

वित्त विभाग के अनुसार, इस कदम से रूसी केंद्रीय बैंक अमेरिका या किसी अमेरिकी इकाई से कोई कोष नहीं जुटा पाएगा। जो बाइडन प्रशासन के अनुसार इस कदम से रूस के अरबों डॉलर के वित्तपोषण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष