America: भारतीय नागरिक ने फोन प्रदाताओं, बीमा कंपनियों से धोखाधड़ी का जुर्म कबूला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

अमेरिका के न्यूजर्सी की एक अदालत में भारतीय मूल के एक नागरिक ने फर्जी पहचान के जरिए विभिन्न फोन प्रदाताओं और बीमा कंपनियों से लाखों अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने के गुनाह को कबूल किया है।

अमेरिकी अटॉर्नी फिलिप आर. सेलिंगर ने बताया कि नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी जिला न्यायाधीश मैडलिन कॉक्स आर्लियो के समक्ष संदीप बेंगरा (36) ने दो आरोपों को स्वीकार किया।

एक आरोप ई-मेल के जरिए धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का है और दूसरा आरोप चोरी की संपत्ति के अंतरराज्यीय हस्तांतरण की साजिश का है। बयान के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि बदले गए उपकरणों की कीमत 90 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि उसे सजा 10 अक्टूबर 2024 को सुनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प