अचानक काबुल में हजारों सैनिकों को क्यों तैनात कर रहा अमेरिका? तालिबानियों का बढ़ा खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन असैन्य कर्मियों खासकर अपने दूतावास के कर्मियों की व्यवस्थित एवं सुरक्षित वापसी के लिए काबुल हवाईअड्डे पर अपने हजारों सैनिकों की तैनाती कर रहा है। पेंटागन और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर काबुल में हमारी असैन्य मौजूदगी को भी कम रहे हैं। हम आने वाले हफ्तों में प्रमुख राजनयिक उपस्थिति कम करने की कोशिश में हैं। इस वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए, रक्षा मंत्रालय हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अस्थायी रूप से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती करेगा।”

इसे भी पढ़ें: तालिबान के सामने पस्त हो रही अफगानिस्तान सरकार की सेना! अमेरिका भी नहीं दे रहा अब साथ

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के ब्योरे देते हुए, प्रेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि पहली गतिविधि तीन इंफेंट्री बटालियनों की होगी जो वर्तमान में मध्य कमान के उत्तर दायित्व क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि ये सैनिक काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरफ अगले 24 से 48 घंटों में बढ़ेंगे। इनमें से दो बटालियन अमेरिकी नौसेना और एक बटालियन अमेरिकी थल सेना की है। प्राइस ने बताया कि काबुल में अमेरिकी दूतावास को प्रस्थान का आदेश 27 अप्रैल से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम हर दिन सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि यह निर्धारित कर सकें कि हमारे दूतावास में काम कर रहे लोग कैसे सुरक्षित रह सकें। चुनौतीपूर्ण सुरक्षा माहौल में हम हर राजनयिक तैनाती के लिए यही करते हैं।

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना