Israel को हथियारों से पाटने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने हटाई बाइडेन सरकार वाली रोक

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल को 2,000 पाउंड वजनी बम भेजने पर अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन द्वारा लगाई गई रोक हटा दी है। बाइडन ने बम की सप्लाई पर रोक इसलिए लगाई थी ताकि गाजा में हमास के साथ इस्राइल के युद्ध में मारे जाने वाले असैन्य लोगों की मौत के मामलों को कम किया जा सके। ट्रंप द्वारा उठाए कदम की अपेक्षी भी की जा रही थी। फिलिस्तीन से इजरायल के युद्ध के दौरान विशेष रूप से गाजा के राफा में नागरिक आबादी पर उनके प्रभाव की चिंता के कारण बाइडेन ने उन बमों की डिलीवरी पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें: Enjoy the water...दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए ट्रंप ने अब कौन सा नया फैसला ले लिया? एक्सपर्ट्स भी जताने लगे हैरानी

इजराइल ने कहा कि हमास की सूची से पता चलता है कि गाजा संघर्षविराम के पहले चरण में रिहा किए जाने वाले 33 बंधकों में से आठ की मौत हो चुकी है। सरकार के प्रवक्ता डेविड मेनसर ने संवाददाताओं से कहा कि हमास ने बताया है कि अन्य 25 बंधक जीवित हैं। इससे पहले इजराइल ने बताया था कि उसे बंधकों की स्थिति के संबंध में हमास से एक सूची प्राप्त हुई है। इजराइल ने कहा है कि बंधकों की अगली रिहाई बृहस्पतिवार को होगी, उसके बाद शनिवार को भी बंधकों की रिहाई होगी। 

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए