परमाणु समझौते को लेकर ईरान के साथ बातचीत करने को तैयार बाइडेन प्रशासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

वाशिंगटन। बाइडेन प्रशासन ने रविवार को कहा कि वह ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार है, जबकि ईरान ने समझौते को लेकर अमेरिका और अन्य भागीदारों के साथ बैठक में शामिल होने के यूरोपीय संघ के आमंत्रण को ठुकरा दिया है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वार्ता में शामिल नहीं होने के फैसले से अमेरिका निराश है लेकिन वह वार्ता के प्रारूप और ढांचे को लेकर लचीला रूख अपना रहा है और राजनयिक प्रक्रिया के तहत यूरोपीय संघ के आमंत्रण को ठुकराने के ईरान के फैसले पर भी गौर कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: म्यांमार में हुए तख्तापलट पर बोला अमेरिका, कहा- सेना को सत्ता छोड़ देनी चाहिए

उन्होंने कहा कि अमेरिका इस दिशा में आगे के कदम को लेकर अन्य सहयोगी देशों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और यूरोपीय संघ के साथ विचार-विमर्श करेगा। इससे पहले रविवार को ईरान ने वार्ता के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि बैठक के लिए यह सही समय नहीं है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ हुए समझौते में फिर से शामिल होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में समझौते से अमेरिका के बाहर होने की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा