प्रवासियों का देश है अमेरिका: मिशेल ओबामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2016

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने चुनाव प्रचार के दौरान की जा रही ‘‘परेशान करने वाली और घृणित’’ भाषणबाजी की आलोचना करते हुए जोर देकर कहा है कि अमेरिका ‘‘प्रवासियों का देश’’ है और विविधता हमेशा इसकी सबसे बड़ी ताकत बनी रहेगी। व्हाइट हाउस में कल नवरोज जश्न के दौरान मिशेल ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि अमेरिका उस समय सबसे मजबूत होता है, जब हम अपनी विविध परंपराओं को मान्यता देते हैं, जब हम अपनी विविधताओं का जश्न मनाते हैं और जब हम एक-दूसरे को आगे बढ़ाते हैं।’’ मिशेल ने कहा कि मौजूदा दौर में यह पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी, जब हमें इतनी अधिक परेशान करने वाली और घृणित भाषणबाजी सुनने को मिल रही है..इस दौर में यह याद रखना बेहद महत्वपूर्ण है कि अमेरिका में हमारी विविधता हमारी ताकत और गर्व का सबसे बड़ा स्रोत रही है और हमेशा रहेगी।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रवासियों का देश हैं। हमें उस कौशल एवं ऊर्जा और खूबसूरत परंपराओं एवं संस्कृतियों का पोषण करना चाहिए, जो उस विरासत के साथ आता है। यह सिर्फ आज नहीं बल्कि हर दिन आता है।’’ मिशेल ने व्हाइट हाउस में मनाए जाते रहे विभिन्न संस्कृतियों के त्योहारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात का गर्व है कि यहां व्हाइट हाउस में हम यहां विभिन्न विशेष समारोहों का आयोजन करते हैं। हम यहां सेंट पैट्रिक्स डे, दिवाली, सिनो डे मायो का जश्न मनाते हैं। आपकी मदद से आज हम नौरूज मना रहे हैं, जो व्हाइट हाउस की हमारी नवीनतम परंपराओं में से एक है।’’ उन्होंने कहा कि नवरोज अपने प्रियजन से मिलने का अवसर है। यह बीते साल पर नजर डालने और आगामी नए साल के लिए उम्मीदों को नए सिरे से जगाने का अवसर है। नवरोज ईरान का वसंत में मनाया जाने वाला त्योहार है और इसे ईरानी लोगों के बीच नए साल की शुरूआत माना जाता है।

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा