भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेगा अमेरिका: माइक पोम्पिओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को कहा कि भारत को उसकी अर्थव्यवस्था के विकास के अवसर देने के लिए अमेरिका ट्रम्प प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति के तहत भारत सरकार के साथ ‘‘कड़ी मेहनत’’ कर रहा है। पोम्पिओ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की यात्रा पर उनके साथ गए संवाददाताओं से एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी हिंद-प्रशांत रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है, यह न केवल उनके लिए, बल्कि अमेरिका के लिए भी फलदायी होगी। हमने इन गठबंधनों को बनते देखा है। हम भारत की अर्थव्यवस्था में वृद्धि करने के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

पोम्पिओ की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कर और शुल्क समेत द्विपक्षीय व्यापार के व्यापक मुद्दों पर वार्ता के लिए भारत का दौरा किया था। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने इससे पहले कोलोराडो में कहा था कि 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 142 अरब डॉलर हो गया है और 2025 तक इसके 238 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह