अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रेवल एडवाइजरी, कहा भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना,रेप और आतंकवाद के मामले, यात्रा करने से बचें

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 26, 2022

अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने अपने नागरिकों के लिए भारत की यात्रा पर एक परामर्श जारी किया है। बाडडन प्रशासन ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि जम्मू कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद, कोरोना और बलात्कार के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए भारत की यात्रा करने पर पुनर्विचार करें। यह ट्रेवल एडवाइजरी ऐसे वक्त पर आई है जब अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने भारत में कोरोना के मामलों को देखते हुए लेवल 3 स्तर का यात्रा और हेल्थ नोटिस जारी किया था।

यूएसए ने भारत-पाकिस्तान को ट्रेवल एडवाइजरी लेवल 3 में रखा

यूएसए ने भारत को लेवल 3 के ट्रेवल एडवाइजरी में रखा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से अपने नागरिकों को यह मशवरा दिया गया है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए अपनी यात्रा पर एक बार फिर सोचें। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा यदि आप एफडीए की ओर से अधिकृत टीके के साथ पूरी तरह टीकाकरण करा चुके हैं तो आपको कोविड से संक्रमित होने और उससे गंभीर लक्षण पैदा होने के खतरे कम हो सकते हैं। अमेरिकी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय सफर की प्लानिंग करने से पहले, टीकाकरण और बिना टिकाकरण वाले यात्रियों के लिए CDC  की सिफारिशों पर गौर करने को कहा गया है।

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को भी यात्रा परामर्श के मामले में लेवल 3 में ही रखा गया है। का का कहना है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और अलगाववादी हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इतना ही नहीं यहां के कुछ इलाकों में खतरा बहुत बढ़ गया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को कोरोना के मामले में लेवन-1 की ही श्रेणी में रखा है। अपने नागरिकों को अमेरिका द्वारा सलाह दी गई है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और ख़ैबर फ़ख्तूनख़्वा प्रांत का सफर ना करें। इन इलाकों में आतंकवाद और किडनैपिंग जैसी घटनाएं बढ़ी हैं।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र