उइगर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार के मुद्दे पर चीन के साथ सीधे बातचीत करेगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका चीन के साथ उइगर मुस्लिमों के जनसंहार के मुद्दे पर सीधे बातचीत करेगा। बाइडन प्रशासन ने कहा कि चतुष्पक्षीय गठबंधन (क्वाड) शिखर सम्मेलन में कई वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ उइगर मुस्लिमों के खिलाफ जनसंहार का मुद्दा चर्चा का एक विषय होगा जिस पर न सिर्फ चीन के साथ अगले सप्ताह सीधी बातचीत की जाएगी बल्कि शुक्रवार को (क्वाड शिखर सम्मेलन) भी निश्चित तौर पर यह मुद्दा उठेगा...।’’

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत के दौरे पर बोले किसान नेता, उनके पास पैसा है, जहां मन है वहां जाए

क्वाड शिखर सम्मेलन के कुछ दिन बाद अमेरिका के विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 18 मार्च को अलास्का के एंकोरेज में अपने-अपने चीनी समकक्षों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। एक सवाल के जवाब ने साकी ने कहा, ‘‘हमें यह जरूरी लगा कि अगले सप्ताह होने वाली बातचीत अमेरिकी धरती पर हो। हम उम्मीद करते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन और विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे....। एक अलग संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘बातचीत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप के बेटों की कंपनी पाकिस्तान को बेचेगी लड़ाकू ड्रोन, Powerus और पाक आर्मी के बीच हुआ MoU, असीम मुनीर ने दिया बंपर ऑर्डर

Semicon 2.0 में चिप डिजाइन पर मुख्य फोकस, 200 स्टार्टअप को मदद देगी सरकार

Rajasthan Municipal Election: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा Mayor चुनाव

India की जमीन पर China के साथ मिलकर गुस्ताखी कर रहा था Pakistan, तभी Modi की पड़ गयी नजर...उसके बाद जो हुआ उसे दुनिया याद रखेगी