राकेश टिकैत के दौरे पर बोले किसान नेता, उनके पास पैसा है, जहां मन है वहां जाए

Farmer leader
अंकित सिंह । Mar 12 2021 10:27AM

राकेश टिकैत के इन दौरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सवाल उठाए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाए, अमेरिका जाए, जापान जाए, चंद्रमा पर जाए। मुझे क्या लेना देना है उनसे।

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब के बीच राकेश टिकैत लगातार किसान पंचायत को संबोधित कर रहे हैं और देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। राकेश टिकैत के इन दौरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सवाल उठाए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि राकेश टिकैत के पास पैसा है। उनका जहां मन है, वे वहां जाएं। वे लंदन जाए, अमेरिका जाए, जापान जाए, चंद्रमा पर जाए। मुझे क्या लेना देना है उनसे।

भानु प्रताप सिंह ने आगे कहा कि किसानों की समस्याओं का जो समाधान होना था वह राजनीतिक दलदल में फंस गया है। किसान नेता राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। यह किसान हित में नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़