America: टेक्सास में हुई गोलीबारी में एक छात्र की मौत, चार अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2023

टेक्सास। टेक्सास के ऑस्टिन में एक ‘हुक्का लाउंज’ में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी में ‘हाई स्कूल’ के एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऑस्टिन पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 वर्षीय ब्रेडन बॉलीर्ड की शनिवार रात हुई गोलीबारी में मौत हो गई। चार अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध की पहचान की है। वह गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गया था।

इसे भी पढ़ें: Pakistan: विपक्ष के नेता फवाद चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इस बीच, एक अन्य घटना में मध्य फ्लोरिडा के पास सोमवार दोपहर हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए। लेकलैंड के पुलिस प्रमुख सैम टेलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में से दो गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य आठ की जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया

Kanpur के जौहरी ने छोटे बेटे को मारा, बड़े को घायल किया, फिर आत्महत्या कर ली

Health Tips: 6 घंटे से कम नींद लेने पर हो जाना चाहिए अलर्ट, शरीर में शुरू हो जाती है गंभीर हलचल