कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है अमेरिका: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के सबसे बुरे दौर से निकल चुका है और वह बृहस्पतिवार को अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा करेंगे। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारी आक्रामक रणनीति काम कर रही है।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘लड़ाई जारी है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हमने नए मामलों की अधिकतम संख्या को पार कर लिया है। इन उत्साहजनक घटनाक्रमों के कारण हम देश को फिर से खोलने की खातिर राज्यों के लिए दिशानिर्देश को अंतिम रूप देने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में आ गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दिशानिर्देशों की घोषणा करने के वक्त इस पर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका