America : उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, एक यात्री की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2023

मुरिएटा। दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक यात्री की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एक इंजन वाले सेसना-172 विमान ने मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में चार लोग सवार थे। वह उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार चैनलों पर प्रसारित फुटेज में यह छोटा विमान एक पार्किंग स्थल पर उल्टा गिरा हुआ दिख रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Bhupendra Patel ने New York में निवेशकों से की मुलाकात, व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा

Saira Banu Birthday: Dilip Kumar संग बेमिसाल मोहब्बत और सुपरहिट फिल्मों का सफर, जानें सायरा बानो की अनसुनी दास्तां

Revanth Reddy के US दौरे को केंद्र ने नहीं दी मंजूरी, IOC ने जताई निराशा

Allahabad High Court ने कहा प्रयागराज को अस्पताल की सख्त जरूरत, यूपी सरकार से मांगा जवाब