CM Bhupendra Patel ने New York में निवेशकों से की मुलाकात, व्यापार बढ़ाने पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

योषिता सिंह न्यूयॉर्क, 23 अगस्त गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात तथा अमेरिका के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा हुई। बुधवार को वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क पहुंचे पटेल ने न्यूजर्सी में उद्योग प्रतिनिधियों, कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।

दूतावास ने कहा, “गुजरात और अमेरिका के बीच व्यापार, निवेश और उद्यमिता संबंधों को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा कारोबारियों ने भाग लिया।” भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के साथ मिलकर न्यूयॉर्क में संस्थागत निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और विनिर्माण क्षेत्र के दिग्गजों के साथ पटेल की एक विशेष बैठक की आयोजित की।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Pune में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों के साथ बैठने को तैयार हुए

Mumbai में Ganesh Idol ले जाते समय गिरी, 2 लोगों की मौत और बच्चों समेत 5 घायल

CEC Gyanesh Kumar दो दिवसीय UP दौरे पर लखनऊ में अफसरों और BLO से करेंगे संवाद

Tunisia के पास प्रवासियों की नाव डूबने से 2 की मौत, 12 लापता लोगों की तलाश जारी