Russia- Ukraine War मुद्दे पर SCO में भारत के स्टैंड की अमेरिका ने की तारीफ, पीएम मोदी ने पुतिन से कहा- यह युद्ध का युग नहीं है

By रेनू तिवारी | Sep 17, 2022

वाशिंगटन। पूरी दुनिया की आंखे 16 सितंबर 2022 को समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के समिट के दौरान भारत के पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुलाकात पर थी। रूस-युक्रेन युद्ध पर भारत ने रूस के खिलाफ कुछ नहीं कहा था। ऐसे में सभी भारत की खामोशी को लेकर सवाल कर रहे थे कि एक लोकतांत्रिक देश होने  के बाद भी भारत ने रूस के खिलाफ कुछ नहीं कहां। अब भारत ने अपने राषट्रीय हित को देखते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान कहा कि यह युग युद्ध का युग नहीं हैं। अब भारत के इस बयान के बाद अमेरिका ने रूस पर निशाना साधते हुए उसे अलग-थलग करने की कोशिश की हैं। 

इसे भी पढ़ें: रवि शास्त्री ने अपने कोचिंग करियर के लिए कर दी भविष्यवाणी, बोले- '7 साल जितना करना था कर लिया'

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल यूक्रेन और उसके लोगों पर आक्रमण नहीं है बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों पर आक्रमण है, जो शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में मदद करते हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री यूक्रेन में युद्ध को लेकर चीन तथा भारत के नेताओं द्वारा सीधे पुतिन के समक्ष चिंता व्यक्त करने के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हमने हाल के महीनों में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने पर काफी ध्यान केंद्रित किया और काफी वक्त लगाया है। ये चुनौतियां रूस के आक्रमण से बहुत ज्यादा बढ़ गयी हैं। हम पहले ही कोविड से ग्रस्त रहे, हमने जलवायु परिवर्तन की मार झेली, जिसका खाद्य सुरक्षा पर गहरा असर पड़ा है। इस युद्ध के कारण अब हमारे 20 करोड़ से अधिक लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर के नेता यह महसूस कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि आप जो देख रहे हैं वह इस बात की अभिव्यक्ति है यह पूरी धरती के लोगों के हितों के खिलाफ हमला है और मुझे लगता है कि यह रूस पर युद्ध खत्म करने का दबाव बढ़ाता है।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हमला- वोट बैंक के कारण किसी ने नहीं की थी हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने की हिम्मत 

इस बीच, अमेरिका की मुख्यधारा की मीडिया ने भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन को यह कहने के लिए तारीफ की कि यह यूक्रेन में युद्ध का वक्त नहीं है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने शीर्षक दिया, ‘‘मोदी ने यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन को फटकार लगाई।’’ दैनिक समाचार पत्र ने लिखा, ‘‘मोदी ने पुतिन को आश्चर्यजनक रूप से सार्वजनिक फटकार लगाते हुए कहा: ‘आधुनिक दौर युद्ध का युग नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘इस दुर्लभ निंदा के कारण 69 वर्षीय रूसी नेता सभी पक्षों की ओर से अत्यधिक दबाव में आ गए।’’ पुतिन ने मोदी से कहा, ‘‘मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपका रुख जानता हूं, मैं आपकी चिंताओं से अवगत हूं, जिनके बारे में आप बार-बार बताते रहते हैं। हम इसे जल्द से जल्द रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, विरोधी पक्ष यूक्रेन के नेतृत्व ने वार्ता प्रक्रिया छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि वह सैन्य माध्यमों से यानी ‘युद्धक्षेत्र में’ अपना लक्ष्य हासिल करना चाहता है। फिर भी, वहां जो भी हो रहा है, हम आपको उस बारे में सूचित करते रहेंगे।’’ यह ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के वेबपेज की मुख्य खबर थीा। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘‘भारत के नेता ने पुतिन को बताया कि यह युद्ध का दौर नहीं है।’’

उसने लिखा, ‘‘बैठक का लहजा मित्रवत था और दोनों नेताओं ने अपने पुराने साझा इतिहास का जिक्र किया। मोदी के टिप्पणी करने से पहले पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं।’’ समाचार पत्र ने कहा, ‘‘मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यूक्रेन के हमले के बाद पुतिन के साथ पहली आमने-सामने की बैठक के एक दिन बाद टिप्पणियां कीं। चिनफिंग ने रूसी राष्ट्रपति की तुलना में अधिक शांत लहजा अपनाया और अपने सार्वजनिक बयानों में यूक्रेन के जिक्र से बचने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

Uttarakhand बिजनेस का भविष्य! Haridwar में जुटे दिग्गज, ONDC और Trader Security पर हुई बड़ी चर्चा

New Zealand में प्रवासी भारतीयों से मिले PM Modi, बोले- भारत संग आपका रिश्ता अटूट है

New Zealand में Modi का जलवा, तिरंगे से रोशन Sky Tower, 4 दशक बाद ऐतिहासिक स्वागत

Bihar CM ने दिया करोड़ों का तोहफा: 98 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंचे 1424 करोड़, सशक्त होगा समाज