गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कदमों की घोषणा कर सकते हैं बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन बंदूक हिंसा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कई कार्यकारी कदमों की घोषणा कर सकते हैं। इन योजनाओं की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया। बाइडन कई कड़े नियमों की घोषणा कर सकते हैं जिनमें बंदूक खरीदने वाले लोगों की पृष्ठभूमि की जांच करना शामिल होगा। बाइडन प्रशासन शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो के निदेशक के तौर पर डेविड चिपमैन को नामित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरों पर किया मिसाइल हमला

चिपमैन और व्हाइट हाउस के प्रवक्ता दोनों ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अमेरिका में हाल के हफ्तों में गोलीबारी की कई घटनाओं के बाद बाइडन पर कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने बार-बार बंदूकों पर विधायी कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में