अमेरिकी सांसद ने कहा- भारत के साथ अमेरिका के संबंध बहुत महत्वपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं और इनमें हाल के वर्षों के दौरान काफी प्रगति हुई है। सीनेट की विदेश मामलों की समिति की वरिष्ठ सदस्यसीनेटर बॉब मेनेंदेज ने कहा कि हमे इन संबंधों को लगातार बढ़ाने की जरूरत है, इनका विस्तार ऐसा हो कि ये दोनों देशों के नेतृत्व के कार्यकाल से भी प्रभावित न हों। उन्होंने कांग्रेस के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के तौर पर भारत की यात्रा के मद्देनजर यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण है और इन्होंने हाल के वर्षों में काफी प्रगति की है।

मेनेंदेज ने कहा कि हमारे व्यापार संबंध बढ़े हैं, हमारे रक्षा संबंध बढ़े हैं और हमारे लोगों के बीच परस्पर सहयोग मजबूत हुआ है। भारत की अपनी यात्रा के दौरान मेनेंदेज सिविल सोसायटी, सुरक्षा और सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह तथा मुंबई में 2008 के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में भाग लेंगे और स्वच्छ ऊर्जा भागीदारों से मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने पर चर्चा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह