अमेरिका के मशहूर पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की चट्टान से गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

मेक्सिको सिटी। अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही ब्रैड गॉबराइट की उत्तरी मेक्सिको में एक चट्टान से फिसलने से मौत हो गई। सरकारी आपात सेवाओं ने गुरुवार को बताया कि गॉबराइट (31) और उसके साथी पर्वतारोही एडियन जैकबसन (26) बुधवार को उत्तरी राज्य नुएवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे, जहां से फिसलने से उनकी मौत हो गई।

चश्मदीदों ने बताया कि वे 900 मीटर की चढ़ाई चढ़ चुके थे और हादसा नीचे उतरते समय हुआ। उन्होंने बताया कि जैकबसन एक उभरी हुई चट्टान पर सुरक्षित पहुंच गए लेकिन गॉबराइट संभल नहीं पाए और वहां से 300 मीटर नीचे आ गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च