अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। साथ ही कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को तेज करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेंगे। 

पोम्पिओ ने मंगलवार को पाकिस्तान की स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर एक बयान में कहा कि पिछले कई वर्षों में, जब अमेरिका और पाकिस्तान ने मिल कर काम किया तो काफी कुछ हासिल किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में, हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के हालिया दौरे पर की गई प्रतिबद्धता को पूरा किया जाएगा और क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति को बढ़ावा देने के हमारे महत्वपूर्ण प्रयास गहरे होंगे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने कश्मीर के मुद्दे पर यूएनएससी की आपात बैठक की मांग की

पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से मैं पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों को समृद्धि प्रदान करने और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए अमेरिका-पाकिस्तान व्यापार संबंधों में वृद्धि की भी उम्मीद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता कोर्ट ने हिंदू पाक बयान को लेकर थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

गौरतलब है कि खान ने जुलाई में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी और पाकिस्तान के अफगान शांति प्रक्रिया तथा आतंकवाद से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आश्वासन दिया था।

प्रमुख खबरें

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा