भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की यात्रा करेंगी अमेरिका की शीर्ष राजनयिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की शीर्ष राजनयिक एलिस जी वेल्स द्विपक्षीय बैठकों तथा रायसीना वार्ता के लिए अगले सप्ताह भारत जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेल्स 15-18 जनवरी तक भारत में रहेंगी और रायसीना वार्ता में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वह 19-22 तक इस्लामाबाद में होंगी। दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की प्रमुख उपसहायक विदेश मंत्री भारत जाने से पहले 13 जनवरी से 14 जनवरी तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर होंगी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता की सफलता के बाद वेल्स अमेरिका-भारत रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। बैठक के दौरान वह कारोबारी समुदाय और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ आपसी हित वाले विषयों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद वेल्स इस्लामाबाद रवाना होंगी। द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वह पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक संस्थाओं के लोगों से मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील