अमेरिका बोला- भारत जरूरी, जयशंकर के साथ मीटिंग में दी दोस्ती की दुहाई

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2025

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बैठक का आयोजन और इस आयोजन से इतर भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई  दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात बता रही है कि भारत और अमेरिका के संबंध किस दिशा में जाएंगे। जिस तरह से अमेरिका बार बार एक के बाद एक भारत के खिलाफ फैसले ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत के साथ संबंधों को लेकर लगातार बयान दे रहा है। अमेरिका की कथनी और करनी में जमीन व आसमान का अंतर है। एक तरफ भारत के साथ दोस्ती की दुहाई अमेरिका दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत के ही खिलाफ अमेरिका जमकर फैसले ले रहा है। अब भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एक दूसरे से मिले। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी निर्भरता घटाइए, राष्ट्रीय सफलता बढ़ेगी

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा,'न्यू यॉर्क में आज सुबह मार्को रुबियो से मिलकर अच्छा लगा। हमारी बातचीत में कई अहम द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे शामिल रहे। हमने इस बात पर सहमति जताई कि हमें प्राथमिक क्षेत्रों में प्रगति के लिए लगातार जुड़ाव बनाए रखना होगा। हम संपर्क में रहेंगे। रूबियो ने भारत अमेरिका साझेदारी को क्रिटिकल इंपोर्टेंश बताया। रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, दवाईयों और दुर्लभ खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने का वादा किया। रूबियो ने कहा कि भारत अमेरिका के लिए अहम स्थान रखता है। साथ ही उन्होंने इंडो पैसेफिक और क्वाड साझेदारी में मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। 

प्रमुख खबरें

German Cup: Harry Kane का 52वां गोल, Bayern Munich ने फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

अब हाईवे बनेगा रनवे! Purvanchal Expressway पर IAF की Emergency Landing, दिखी गजब की तैयारी

जंग हो या मंदी नहीं रुकेगी भारत की इकोनॉमी, UN रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

1 मिनट में 450000 राउंड फायर, चीन की नई मशीनगन पूरा बवाल है!