जंग हो या मंदी नहीं रुकेगी भारत की इकोनॉमी, UN रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2026

दुनिया जल रही है, कहीं युद्ध है तो कहीं आर्थिक संकट। लेकिन इसी बीच एक देश है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा और उस देश का नाम है भारत और अब इस पर मुर खुद यूएन ने लगाई है। आज हम बात करेंगे उस रिपोर्ट की जिसने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया। यूएन की नई रिपोर्ट कहती है कि भारत साल 2026-27 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। लेकिन सवाल यह है दोस्तों कि जब दुनिया मंदी से जूझ रही है तब भारत आगे कैसे निकल गया है? दरअसल आज दुनिया के हालात देखिए। इजराइल और अमेरिका का ईरान के साथ तनाव, रशिया का यूक्रेन के साथ युद्ध और अमेरिका चीन ट्रेड टेंशन। यानी हर तरफ अनिश्चितता लेकिन इन सबके बीच भारत की ग्रोथ रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। यूनाइटेड नेशन इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड द पेसिफिक की रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.4% रहेगी। साल 2027 में 6.6% रहेगी और इससे भी बड़ा आंकड़ा साल 2026 में भारत ने हासिल की 7.4 ग्रोथ यानी कि लगातार मजबूत प्रदर्शन। 

इसे भी पढ़ें: नकाब लगाकर हमला, कैसे होर्मुज में भारतीय जहाज ईरान ने किया कब्जा, देखें Video

भारत में आया लगभग 50 बिलियन का निवेश। साथ ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा रेमिटेंस रिसीवर है। साल 2024 की बात करें तो 137 बिलियन भारत आया। लेकिन अमेरिका 1% टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। जिससे थोड़ा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.3 बिलियन ग्रीन जॉब्स है। इतना नहीं इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी के डाटा के मुताबिक सरकार की प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव स्कीम जो सोलर बैटरी और ग्रीन हाइड्रोजन इन सबको बढ़ावा दे रही है। खैर कुल मिलाकर तस्वीर बता रही है कि दुनिया संकट में घिरी हुई है लेकिन भारत स्थिर है। एक्सपोर्ट झटका खाता है लेकिन घरेलू बाजार समला रहता है। निवेश घटता है लेकिन नए सेक्टर उभरते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब